Giraftar : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 24 नग देशी शराब और बिक्री रकम 200 रुपए जब्त

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे 24 नग देशी शराब और बिक्री रकम 200 रुपए को जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरोज चंद्रा, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सरोज चंद्रा के कब्जे से 24 नग देशी शराब और शराब बिक्री रकम 200 रुपए को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : करही गोलीकांड और हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गनपत बघेल का नार्को टेस्ट होगा... SP ने कहा..

पुलिस ने आरोपी सरोज चंद्रा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) ख के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की है.

error: Content is protected !!