Janjgir News : जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जांजगीर-चांपा. जिले में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने हाईस्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में हर्ष फायर के साथ शांति एवं उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा आमनागरिको के नाम संदेश का वाचन किया।

 



मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने शहीद परिवार के सदस्यों का शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया । उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक जांजगीर ब्यास कश्यप, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, पूर्व विधायक अंबेश जांगड़े, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अमर सुलतानिया, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आमनागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

मुख्य अतिथि ने दी शहीदों को श्रद्धाजंलि
मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के कचहरी चौक स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।

परेड सीनियर में जिला पुलिस बल और जूनियर में एनसीसी 325 जांजगीर रहे प्रथम

समारोह में परेड सीनियर वर्ग में प्रथम जिला पुलिस बल, द्वितीय स्थान सीसीएफ 11वीं बटालियन भारत रक्षित और तृतीय स्थान जिला महिला पुलिस बल को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी 325 जांजगीर को प्रथम स्थान, एनसीसी बालिका ज्ञानदीप द्वितीय तथा गाइड दल गट्टानी जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय जांजगीर को प्रथम स्थान, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को द्वितीय स्थान तथा गट्टानी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय जांजगीर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की झांकी प्रथम

समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा विकास की झलक का प्रदर्शित करने वाली आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदर्शित झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार द्वितीय स्थान प्राप्त कृषि एवं उद्यानिकी विभाग तथा तृतीय स्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्राप्त हुआ।
4

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!