Sakti News : उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस समारोह, सांसद गुहाराम अजगल्ले ने किया ध्वजारोहण

सक्ती. जिला मुख्यालय सक्ती में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया. गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह कलेक्टर कार्यालय के निकट मैदान में गरिमामय और भव्य रूप से आयोजित हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर – चांपा गुहाराम अजगल्ले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री का जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं पर आधारित झांकी प्रदर्शनी से गणतंत्र दिवस समारोह में आए लोगो को योजनाओ की भौतिक रूप से भी जानकारी मिली. इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी गई. साथ ही शहीद के परिजनों को भी सम्मानित किया गया व विभिन्न शासकिय विभागों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!