Sakti News : कलेक्टर ने सक्ती और मालखरौदा विकासखंड के पीएम श्री स्कूलों का किया निरीक्षण

सक्ती. कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज सक्ती विकासखंड के कसेरपारा वार्ड क्रमांक 1 स्थित पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला व परसदाखुर्द के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय और मालखरौदा विकासखंड के पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला कुरदा का निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित कियाl उन्होंने स्कूली बच्चों से कुछ सवाल जवाब करते हुए उन्हें प्रोत्साहित कियाl

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को अध्यनरत बच्चो को वर्णमाला और अंकीय जानकारी में दक्ष बनाने के लिए नवाचारी ढंग से पढ़ाई कराने कहा जिससे उनका बेहतर विकास हो सकेl कलेक्टर ने इन पी एम श्री स्कूलों का निरीक्षण करते हुए शासन के मापदंड और दिशानिर्देश के अनुरूप शिक्षण व्यवस्थाओं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश दियेl निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बी एल खरे, बीईओ केपी राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!