Sakti News : कलेक्टर और SP ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक एमआर आहिरे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई. बैठक में जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी उपायों पर विशेष रूप से चर्चा की गई.

 



बैठक में आवश्यक मार्गो पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने, खराब एवं गड्ढे युक्त सड़को को मरम्मत किए जाने, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों के संबंध में चर्चा करते हुए अन्य विभिन्न महत्त्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिये गये.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिले के दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में विशेष सांकेतिक चिन्ह लगाने, मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. बैठक में पीडब्ल्यूडी को जिले के निर्माणधीन रोड में प्रगति लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करने कहा गया. दुर्घटना वाले क्षेत्र, सड़क के आसपास तत्काल चिकित्सा सुविधा, एम्बुलेंस की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये गये .

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!