Accident Death : बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात कार ने मारी ठोकर, हादसे से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के ओवर ब्रिज और घठोली चौक के मध्य में बाइक सवार व्यक्ति को अज्ञात कार ने ठोकर मार दी. हादसे में बाइक सवार व्यक्ति बाबूदास की मौके पर ही मौत हो गई है. इसके बाद 112 की टीम ने मृतक के शव को बीडीएम अस्पताल के मर्च्युरी में रखवा दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Fraud Arrest : पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में जमा 1 करोड़ रुपये हड़पने वाले आरोपी एजेंट को गिरफ्तार किया गया...

मिली जानकारी के अनुसार, बाबूदास, कोरबा से अपनी दीदी के घर पचोरी गांव जा रहा था, तभी चांपा के ओवरब्रिज और घठोली चौक के मध्य में पहुंचा था कि अज्ञात कार ने बाइक सवार को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. हादसे में बाइक सवार बाबूदास की मौके पर ही मौत हो गई है और मामले की जांच चांपा पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : उप मुख्यमंत्री अरुण साव का 14 अगस्त को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...
error: Content is protected !!