Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार, 6 लीटर माहुआ शराब जब्त, नगरदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. नगरदा पुलिस ने नवाडीह गांव से महुआ शराब बेचने वाली आरोपी महिला आशमति नागवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि नवाडीह गांव की महिला आशमति नागवंशी, अपने घर की बाड़ी में महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री करने के लिए रखी हुई है. मौके पर दबिश देकर नगरदा पुलिस ने आरोपी महिला आशमति नागवंशी के पास से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!