JanjgirChampa Big News : विराजित बजरंग बली की प्रतिमा को बदमाशों ने खेत में फेंका, तोड़फोड़ की, आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया, पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के खैरताल-कटौद गांव के मध्य सड़क किनारे विराजित बजरंग बली की प्रतिमा में अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है और खैरताल-कटौद मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. इसके बाद मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर और नवागढ़ नायब तहसीलदार पहुंचे. यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

यहां अफसरों द्वारा समझाइश दी गई. कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर ज्यादा नाराजगी है कि दूसरी बार ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है. यहां करीब 4 घण्टे तक सड़क जाम रहा और बाद में अफसरों के आश्वासन पर बजरंग दल के कार्यकर्ता शांत हुए.  नवागढ़ थाना के कुछ पुलिसकर्मियों के व्यवहार को लेकर भी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!