Chandrapur Arrest : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने मंड़वा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी गंगाधर सारथी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मंड़वा गांव में गंगाधर सारथी, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी गंगाधर सारथी के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : TI समेत 3 पुलिसकर्मियों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश...

पुलिस ने आरोपी गंगाधर सारथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!