CM से लेकर मंत्री तक की गाड़ी को लाल बत्ती पर लगाना होगा ब्रेक, खत्म हुआ VVIP कल्चर

मोदी सरकार लगातार वीवीआईपी कल्चर पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रही है। मोदी सरकार के इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए भजन लाल शर्मा ने कमर कस ली है। सीएम ने जयपुर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए वीआईपी के आने से पहले रास्ते बंद करने वाले नियम पर ब्रेक लगा दिया है।

 



सीएम-मंत्री को लाल बत्ती पर रुकना होगा
इस फैसले के बाद सीएम से लेकर मंत्री तक अब ट्रैफिक में आम लोगों की तरह ही चलेंगे। वहीं, लाल बत्ती पर सभी गाड़ियों को अब रुकना होगा। दरअसल, जयपुर में यातायात की आवाजाही पर आमतौर पर मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान प्रतिबंध देखा जाता है, जिससे ज्यादातर समय ट्रैफिक जाम होता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

बुधवार को सीएम कार्यालय ने कहा कि सीएम ने इस ट्रैफिक नियम में बदलाव को लेकर है पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू को निर्देश जारी कर दिया है।

डीजीपी ने पुलिस आयुक्त को जारी किया निर्देश
डीजीपी को बताया गया है कि उनके (सीएम) काफिले की आवाजाही के कारण यातायात रुकने से आम लोगों को परेशानी होती है और उनका समय भी बर्बाद होता है। एक अधिकारी ने कहा कि डीजीपी साहू ने इस संबंध में जयपुर पुलिस आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्राफिक जाम के बीच एक एम्बुलेंस को रास्ता देने के लिए अपना काफिला रुकवाया था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!