Sakti Arrest : 1 किलो डेढ़ सौ ग्राम गांजा की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रशिक्षु DSP और सक्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के जगदल्ला गांव में गांजा की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी चेतन चंद्रा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी चेतन चंद्रा के खिलाफ NDPS एक्ट 20 (B) के तहत कार्रवाई की है. यह कार्रवाई प्रशिक्षु DSP और सक्ती थाना की पुलिस ने की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir RoadBlock : बिजली की समस्या से त्रस्त ग्रामीण सड़क पर उतरे, चक्काजाम से वाहनों की लगी कतार, आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली जगदल्ला गांव में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है. फिर इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी चेतन चंद्रा के कब्जे से 1 किलो डेढ़ सौ ग्राम गांजा को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : तालाब में किए जा रहे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, निर्माणाधीन मकान और दीवार को तोड़ा गया, अन्य 5 लोगों को नोटिस...
error: Content is protected !!