Sakti Giraftar : 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप बिक्री करने वाले आरोपी लेखराम चौहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी लेखराम चौहान के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति परसदा की ओर महुआ शराब लेकर बिक्री करने जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने घेराबन्दी करके आरोपी लेखराम चौहान के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Kanker Big News : मलेरिया से 2 बच्चों की मौत, मलेरिया संक्रमण की जानकारी CMHO ने विभाग को भेजा... डिटेल में जानिए...
error: Content is protected !!