Sakti Bike Thief : डभरा में बाइक की हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में FIR दर्ज

सक्ती. डभरा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित निजी बैंक के पास से बाइक को अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है. पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



डभरा पुलिस के मुताबिक, गणेश राम सिदार ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह डभरा के निजी बैंक आया था और बाइक क्रमांक CG 11 AR 8369 को खड़ी कर बैंक अंदर चला गया था. जब बैंक से वापस बाइक के पास गया तो बाइक वहां खड़ी नहीं थी. बाइक को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Rahod Big News : राहौद नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, नगर क्षेत्र में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित...

पुलिस ने गणेश राम सिदार के रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!