Sakti Arrest : 9 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को जैजैपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, महुआ लहान को किया गया नष्ट

सक्ती. जैजैपुर पुलिस ने गाड़ामोर गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है एवं 2 बाल्टी, 3 छोटे ड्रम में रखे महुआ लहान को नष्ट किया है.

 



जैजैपुर पुलिस के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लकेश्वर कुमार लहरे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लकेश्वर कुमार लहरे के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को जब्त कर 2 बाल्टी एवं 3 छोटे ड्रम में रखे महुआ लहान को नष्ट किया गया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : रेलवे प्रशासन ने अवैध निर्माण किए 57 घरों पर बुलडोजर चलाया, रेलवे और पुलिस बल रहा तैनात...

पुलिस ने आरोपी गाड़ामोर गांव निवासी लकेश्वर कुमार लहरे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : कांग्रेस, भाजपा एवं निर्दलीय सभी 20 पार्षदों ने मोर्चा खोला, धरना देकर प्रदर्शन किया, इस बात से नाराज हैं पार्षद... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!