Anupamaa में अब शुरू होगी नई लव स्टोरी, यशदीप और अनु की दोस्ती से जलेगा अनुज कपाड़िया

नई दिल्ली: अनुपमा इस समय हमारी टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रही हैं. यह शो काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है और वीकली BARC रेटिंग में टॉप पर है. इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प कहानी पर फोकस्ड है. अनुपमा ने अनुज से अपनी शादी तोड़ दी है और अमेरिका में बस गई है. अमेरिका में अब वो एक रेस्त्रां में नौकरी करती है. वह जानती है कि छोटी और अनुज भी वही रहते हैं. छोटी ने अपना नाम बदलकर आध्या रख लिया है और वह नहीं चाहती कि अब अनुज और अनुपमा साथ हों इसलिए जल्द से जल्द श्रुति के साथ अपने पापा की शादी करवाने में जुटी है लेकिन अनुज अभी अनुपमा को भुला नहीं पा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे आध्या अनुज और श्रुति से वादा लेगी कि वे शादी करेंगे और किसी भी हालत में अलग नहीं होंगे और वह साथ रहने के लिए इंतजार नहीं कर सकती और दूसरी तरफ बा, बापूजी और वनराज यूएसए जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आने वाले एपिसोड में अनुज को अनुपमा और यशदीप की दोस्ती से जलन होने लगेगी लेकिन वह खुद को कंट्रोल करता दिखेगा. वह उन्हें बताता है कि वह फिर से फूड फेस्टिव शुरू कर रहा है और वह चाहता है कि यशदीप का रेस्त्रां इसमें हिस्सा ले. शुरुआत में वह इस डील से इनकार कर देता है लेकिन तब अनुपमा उससे कहेगी कि पर्सनल वजहों से उसे बिजनेस बर्बाद नहीं करना चाहिए और इसलिए वह अनुज और उसकी कंपनी के साथ डील पक्की कर लेती है.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

अब अनुज इस बात से खुश हैं कि आखिरकार अनुपमा उनकी कंपनी के साथ काम करने के लिए तैयार हो गई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि इतना कुछ होने के बाद दोनों कैसे काम करते हैं. हो सकता है कि अनुज को जलन हो रही है तो क्या पता मेकर्स भी यशदीप और अनुपमा के ट्रैक में भी कोई ट्विस्ट लेकर आएं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!