Akaltara FIR : स्कूल के प्यून से युवक ने की मारपीट, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पोड़ीभाठा गांव में युवक संतोष साहू ने प्यून से मारपीट की है. इस मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक संतोष साहू के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पोड़ीभाठा के प्रमिंदर सिंह में बताया कि वह नरियरा के शासकीय बालक पूर्व माध्यमिक शाला में प्यून है. वह घर में था, उसी समय गांव का संतोष साहू आकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की है. मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले संतोष साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : जनजाति गौरव दिवस मनाने भाजपा संगठन ने नेताओं को जिम्मेदारी दी, इन 11 नेताओं को बनाए गए समन्वयक, संयोजक और सदस्य... देखिए सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!