तुलसी के इन उपायों से वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां, आर्थिक तंगी होगी दूर

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अधिक शुभ माना गया है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है और सुख-शांति का आगमन होता है। साथ ही जीवन की कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी के कई उपायों का उल्लेख किया गया है, जिनको करने से इंसान का जीवन सुखमय होता है और धन की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं तुलसी से जुड़े चमत्कारी उपायों के बारे में।



 

 

 

तुलसी के उपाय ( Tulsi Ke Upay)

यदि आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में आपके लिए तुलसी का ये उपाय बेहद फलदायी साबित होगा। गुरुवार के दिन तुलसी की पूजा-अर्चना करें और जल में कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है और धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सुखी वैवाहिक जीवन के लिए भगवान श्री हरि की पूजा करें और चंदन का टीका लगाएं। साथ ही माता लक्ष्मी को लाल चुनरी पहनाएं। अब भगवान विष्णु को भोग लगाएं। भोग में तुलसी दल को भी शामिल करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं।

 

 

 

 

सनातन धर्म देवी-देवता की पूजा करने के लिए दीपक जलाया जाता है। तुलसी में भी घी का दीपक जलाने का विधान है। रोजाना सुबह और शाम तुलसी के पास घी का दीपक जलाना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर की दरिद्रता दूर होती है और धन का लाभ मिलता है।

 

 

 

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपके घर की तुलसी सुख गई है, तो ऐसे में उस स्थान पर नया पौधा लगा सकते हैं। सनातन धर्म में तुलसी का पौधा लगाने के लिए गुरुवार का दिन शुभ होता है। रविवार और एकादशी के दिन पर तुलसी के पौधे में पानी नहीं देना चाहिए और नहीं इसके पत्ते उतारने चाहिए।

error: Content is protected !!