CG News : 4 मार्च को रायपुर, भिलाई और राजिम में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 4 मार्च को राजधानी रायपुर, भिलाई तथा राजिम में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय, पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.45 बजे भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे पहुंचकर छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में आयोजित लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे दोपहर 2.20 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

मुख्यमंत्री श्री साय, शाम 4.40 बजे पहुना से प्रस्थान कर नवा रायपुर स्थित श्री सत्य सांई चिकित्सालय में शाम 5 बजे आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6 बजे नवा रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर राजिम पहुंचेंगे और रामोत्सव राजिम कुंभ (कल्प) कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!