Sakti Suicide : युवक ने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. फगुरम चौकी क्षेत्र के बोड़ासागर में युवक अमन रात्रे ने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



फगुरम चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवक अमन रात्रे ने खेत के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Independence Day : देश के पहले किसान स्कूल बहेराडीह में ध्वजारोहण करेंगे BSF जवान रंजीत भारद्वाज

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और युवक अमन रात्रे ने आत्महत्या क्यों की है, यह अभी पता नहीं चला है. परिजन के बयान से आत्महत्या के कारण का पता चल सकेगा. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!