Sakti Thief : शादी कार्यक्रम में मोबाइल की चोरी कर भागते वक्त पकड़ में आया चोर, सक्ती थाना में FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के हटरी धर्मशाला में शादी कार्यक्रम के दौरान मोबाइल की चोरी कर भागते वक्त चोर पकड़ में आया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक आंनद शर्मा के खिलाफ IPC की धारा 380, 451 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपी युवक आनंद शर्मा सक्ती बुधवारी बाजार का रहने वाला है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती के वार्ड नं 6 निवासी संदीप अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके चाचा के बेटे की शादी कार्यक्रम हटरी धर्मशाला में हो रहा था. इस दौरान वह अपना मोबाइल को चार्ज में रखा हुआ. वापस आकर देखने पर मोबाइल वहां पर नहीं था. तभी एक युवक मोबाइल को लेकर भागते हुए दिखे जिसे उसके भाई शुभम अग्रवाल ने आरोपी आंनद शर्मा को पकड़ा और सक्ती पुलिस को सौंप दिया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : मन की बात की 134वीं कड़ी प्रेरणादायी, जन-जागरणकारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला कार्यक्रम : इंजी. रवि पाण्डेय
error: Content is protected !!