Sakti Big News : सुपारी देकर हत्या करवाने सरपंच पति समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी और डिब्बा जब्त, एक आरोपी फरार

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने पुरानी बात को लेकर सुपारी देकर हत्या करवाने वाले सरपंच पति और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी और पेट्रोल डिब्बा को जब्त किया है. मामले का एक आरोपी फरार है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, अंडी गांव निवासी भरत लाल भारद्वाज की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर शव को जला दिया था और लाश अधजली हालत में मिली थी. इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी. सूचना पर पुलिस पहुंची थी और हत्या करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ IPC की धारा 302 और 201 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

पुलिस ने सरपंच पति विजय भारद्वाज को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ और उसने बताया कि विजय भारद्वाज, मृतक भरत लाल भारद्वाज से पुराना विवाद था, इसे लेकर सरपंच पति विजय भारद्वाज ने बरतूंगा गांव निवासी नंद कुमार लहरे और जमगहन गांव निवासी हिमांशु खूंटे को 1 लाख 50 हजार रूपए में हत्या करने के लिए सुपारी दिया था, तभी दोनों आरोपी ने भरत लाल भारद्वाज की हत्या कर दी और शव को पेट्रोल से जला दिया था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 

इधर, पुलिस ने पुरानी विवाद को लेकर कर हत्या करवाने वाले सरपंच पति विजय भारद्वाज और हत्या करने वाले एक आरोपी हिमांशु खूंटे को गिरफ्तार किया है और मामले का एक आरोपी नंद कुमार लहरे मौके से फरार है, जिसकी तलास पुलिस कर रही है एवं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी और पेट्रोल डिब्बा को जब्त किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!