Sakti FIR : शराब के नशे में धुत्त युवक ने दुकानदार से की मारपीट, सक्ती थाना में FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के जुड़गा गांव में दुकानदार से शराब के नशे में धुत्त युवक नरेश कुमार चौहान ने मारपीट की है. मामले में पुलिस ने युवक नरेश कुमार चौहान के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जुड़गा गांव के रेशम लाल पटेल ने बताया कि वह अपनी दुकान के पास बैठा था और मोबाइल से खुद की सेल्फ़ी लेकर फ़ोटो खींच रहा था, तभी शराब के नशे में युवक नरेश कुमार चौहान आकर उसका फोटो, वीडियो बना रहा कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. मामले में सक्ती पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक नरेश कुमार चौहान के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बाराद्वार राइस मिल की बैठक आयोजित, राइस मिल एसोसिएशन का हुआ गठन
error: Content is protected !!