Baloda Arrest : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी देवा विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. आरोपी युवक, कबीरधाम जिले के हरदी गांव का रहने वाला है.

 



बलौदा पुलिस के मुताबिक, 27 फरवरी को नाबालिग लड़की अपने घर पर नहीं थी. उसके परिजन उसे ढूंढे, लेकिन कुछ पता नहीं चला. इसके बाद पुलिस को यह जानकारी मिली कि नाबालिग लड़की का किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर रायपुर में रखा है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और रायपुर से लड़की को बरामद किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh : रेत का अवैध परिवहन करने वाले हाइवा को महिलाओं ने रोका, रेत से भरे भारी वाहनों की आवाजाही से महिलाओं में नाराजगी, मौके पर पहुंचे SDM, TI और खनिज अमला, एक हाइवा पर की गई कार्रवाई...

इसके बाद लड़की का बयान लिया गया तो अपहरण और दुष्कर्म करने की बात सामने आई. मामले में पुलिस ने आरोपी देवा उर्फ देवकुमार विश्वकर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 (3) पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला पंजीबद्ध किया. फिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Bamganidih News : बम्हनीडीह में भाजपा की सुनामी, कांग्रेस चारों खाने चित, महंत-अग्रवाल की रणनीति ध्वस्त...
error: Content is protected !!