Malkharoda Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 15 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने नवापारा गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी रामसाय कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस देहात भ्रमण पर रवाना हुई थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नवापारा गांव में रामसाय कुर्रे, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है और ग्राहक की तलाश कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी रामसाय कुर्रे के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Action : शिक्षिका की सोने की बाली गुम हुई तो बच्चों को अंधविश्वास और टोटके का सहारा लिया, तूल पकड़ा मामला तो DEO ने सस्पेंड किया... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने आरोपी रामसाय कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!