Sakti Fraud FIR : महिला का बैंक खाता खोलकर 1 करोड़ 75 लाख 23 हजार 9 सौ 46 रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के हरदी गांव की महिला का बैंक खाता खुलवाकर 3 व्यक्ति संतोष बंजारे, दिलीप साहू, माइकल साहू ने 1 करोड़ 75 लाख 23 हजार 9 सौ 46 रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ IPC की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में लिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, हरदी गांव की महिला राजकुमारी बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के संतोष बंजारे जनवरी-फरवरी माह 2022 में HDFB बैंक चाम्पा में खाता खुलवाया और उसका और गांव के अन्य लोगों का पासबुक, ATM को अपने साथी दिलीप साहू, माइकल साहू के पास रखकर PM किसान योजना में रुपये आएगा कहकर रख लिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

जब सभी ने पासबुक, ATM कार्ड वापस मांगे तो आरोपियों ने नहीं दिया. जिसके बाद दबाव में आकर आरोपियों ने अक्टूबर 2022 में खाता वापस किये. जब रिपोर्टकर्ता ने बैंक से मिनी स्टेटमेंट लिया तो उसके खाते से 1 करोड़ 75 लाख 23 हजार 9 सौ 46 रुपये का लेन-देन की बात सामने आई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

फिलहाल, मामले में सक्ती पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले संतोष बंजारे, दिलीप साहू, माइकल साहू के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में लिया है.

error: Content is protected !!