JanjgirChampa Rape Arrest : युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रवि साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी युवक, पामगढ़ क्षेत्र के भैंसों गांव का रहने वाला है.

 



दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि युवक रवि साहू ने उसे शादी का झांसा दिया और दैहिक शोषण किया. बाद में युवक रवि साहू, शादी से मुकर गया. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : शराब दुकान के चखना सेंटर में चाकूबाजी, 2 लोग घायल, अकलतरा का मामला...
error: Content is protected !!