JanjgirChampa Arrest : होटल संचालक को कत्ता दिखाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी, 3 आरोपी को गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने सिलादेही गांव के होटल संचालक को कत्ता दिखाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे के कत्ता को जब्त किया है.

 



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, भूपेंद्र साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि किशन केंवट, राजकुमार कहरा और विजय साहू, होटल गया और गाली-गलौज कर हात में रखे लोहे के कत्ता को लहराते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा था. इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस ने होटल संचालक को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 आरोपी किशन केंवट, राजकुमार कहरा और विजय साहू को गिरफ्तार किया है और तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila FIR : विद्युत मंडल ने बिजली चोरी के दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराया, नैला उपथाना पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!