JanjgirChampa Murder FolloUp : कार के ड्राइवर की हत्या का मामला, संदेहियों से पूछताछ कर रही पुलिस, आज करेगी खुलासा

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना क्षेत्र के लखुर्री गांव में कार के ड्राइवर की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की जा रही है और आज 16 अप्रेल को हत्या का खुलासा किया जाएगा. एक दिन पहले 14 अप्रेल को बिलासपुर के लालखदान में रहने वाले कार ड्राइवर रमाकांत तिवारी की लाश मिली थी. खास बात है कि जहां पर ड्राइवर की डेडबॉडी मिली थी, वहां से कार जहां मिली है, उसकी दूरी करीब 40 किमी थी. वारदात की गम्भीरता को देखते हुए मौके पर एसपी विवेक शुक्ला भी पहुंचे थे, वहीं डॉग स्क्वायड और FSL की टीम को भी बुलाई गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

दरअसल, बिलासपुर के लालखदान का रहने वाला ड्राइवर रमाकांत तिवारी, कार लेकर अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार आया था. यहां 3 लोग अमरकंटक गए थे. कार के मालिक का ड्राइवर से रात 12 बजे तक बात हुई थी, लेकिन उसके बाद मोबाइल बन्द हो गया था. इस पर कार के मालिक ने पुलिस से सम्पर्क किया था और जब जांच आगे बढ़ी तो अकलतरा क्षेत्र के पचरी गांव में कार मिली थी. इसके बाद, सारागांव थाना क्षेत्र के लखुर्री गांव में ड्राइवर रमाकांत तिवारी की लाश मिली थी. ड्राइवर के शरीर पर चोट के निशान थे.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

ड्राइवर की हत्या क्यों हुई है और किन लोगों ने हत्या की है ? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. फिलहाल, कार की बुकिंग करने वाले 3 लोगों पर संदेह है. इसी आधार पर पुलिस जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. अभी पुलिस द्वारा संदेहियों से पूछताछ की जा रही है और आज 16 अप्रेल को पुलिस द्वारा हत्या का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!