Big News : भीषण सड़क हादसा, बारात से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, चार घायल

रायबरेली. यूपी के रायबेरली में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां बारात से लौट रही बोलेरो रेलिंग से टकराने के बाद पुलिया में पलट गई. दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई. घटना स्थल के आस-पास कई लोगों की भीड़ जमा हो गई. तुरंत पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई.



दुर्घटना रायबरेली सुल्तानपुर हाइवे पर मिल एरिया थाना इलाके में मालिन का पुरवा गांव की है. यहां लालगंज से अमेठी के फ़ुरसतगंज बारात गई थी. इस दौरान कुछ बाराती बोलेरो कार में सवार होकर गुरुवार देर रात वापस लौट रहे थे. तभी यहां नाले पर बनी पुलिया की रेलिंग से टकराकर बोलेरो नाले में पलट गई. दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई. जिसे सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े. कार में फंसे लोगों को निकाला गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया.

इसे भी पढ़े -  Expressway और नेशनल हाइवे पर वाहन चलाने वालों के लिए जारी हुए नए नियम, कब से मिलेगी बड़ी राहत

हादसे में चार की घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. इनमें से दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं. शादी वाले परिवार में खुशी का माहौल अचानक गम में तब्दील हो गया. इस घटना से इलाके में कोहराम मच गया है. परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़े -  Rudraksha Rules: रुद्राक्ष धारण करने से पहले सावधान! जानें असली और नकली में फर्क

पुलिस मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर रात रायबरेली के मालिन का पुरवा गांव में शादी समारोह का कार्यक्रम था. इसमें कुछ शामिल हुए कुछ मेहमान रात के वक्त ही अपने घर वापस लौट रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर पास ही नाले में पलट गई. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई है. 4 गंभीर रूप से घायल हैं. उनका इलाज चल रहा है.

error: Content is protected !!