Janjgir Arrest : आईपीएल में खेला रहा था सट्टा, तभी जा धमकी पुलिस, हत्थे चढ़ा जांजगीर का सटोरिया

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने आईपीएल में सट्टा खेलाने वाले सटोरिया को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम आकाश बजाज है, जो जांजगीर के वार्ड 20 केरा रोड का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी सटोरिया से 1 मोबाइल और 10 हजार रुपये जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क़ुलीपोटा गांव के ढाबा के पास आईपीएल में सट्टा खेलाया जा रहा है. इस पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और जांजगीर के आरोपी आकाश बजाज को पकड़ा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छ्ग जुआ अधिनियम की धारा 6, 7 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Bamhandih News : वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बम्हनीडीह को मिला विद्युत वितरण उपसंभाग का दर्जा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति गगन जयपुरिया ने जताया आभार, कहा– क्षेत्रवासियों के लंबे संघर्ष और प्रयासों को मिली सफलता

Related posts:

error: Content is protected !!