Korba Big News : जिला जेल में निरुद्ध बंदी चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, इलाज के लिए लाया गया था जिला अस्पताल

कोरबा. जिला जेल में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मौत हो गई है. अबीर कुंडू नाम का बंदी, चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था, जिसे 4 दिन पहले ही केंद्रीय जेल जगदलपुर से जिला जेल कोरबा शिफ्ट किया गया था. उस पर धोखाधड़ी का केस चल रहा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, जिला जेल में निरुद्ध बंदी अबीर कुंडू की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल जाया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. वह चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था, जो काफी समय से निरुद्ध बंदी के रूप में जगदलपुर केंद्रीय जेल में था और 4 दिन पहले उसे जिला जेल कोरबा शिफ्ट किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक बंदी अबीर कुंडू, बंगाल के कोलकाता का रहने वाला है, जो धोखाधड़ी के मामले में जेल में निरुद्ध था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!