Sakti Death : डंपर ने बिजली पोल को मारी ठोकर, बिजली तार गिरने से बाइक चालक की हुई मौत, FIR दर्ज

सक्ती. चंद्रपुर थाना क्षेत्र के कलमा गांव के बेलपाली मेन रोड में अज्ञात डम्पर की ठोकर बिजली तार के गिरने से बाइक चालक व्यक्ति सूरज मांझी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. मामले में पुलिस ने अज्ञात डम्फर चालक के खिलाफ IPC की धारा 279, 337, 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी, प्रीति मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मामा सूरज मांझी, मामी सुनीता मांझी के साथ चंद्रपुर से सुरजग जा रहे थे. कलमा बेलपाली मेन रोड के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डम्पर ने बिजली पोल को ठोकर मार दी. बाइक में सवार तीनों गिर गए. बाइक चालक उसके मामा सूरज मांझी बिजली तार की चपेट में आ गए. चंद्रपुर अस्पताल ले जाने पर सूरज मांझी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

फिलहाल, मामले में चंद्रपुर पुलिस ने अज्ञात डम्फर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : NH-49 पर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक सवार टकराया, मौके पर बाइक सवार की मौत...

Related posts:

error: Content is protected !!