Sakti Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. हसौद पुलिस ने नगारीडीह गांव से महुआ शराब बेचने वाले मनहरण महिलांगे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने मनहरण महिलांगे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि नगारीडीह गांव में एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर के सामने गली में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. इसके बाद हसौद पुलिस ने मौके पर दबिश देकर मनहरण महिलांगे के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : ट्रेलर वाहन और पिकअप वाहन में टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल, भारतमाला रोड पर हुआ हादसा...
error: Content is protected !!