Malkharoda Arrest : महुआ शराब बेचने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने चारपारा गांव से महुआ शराब बेचने वाले चुमुक लाल भारती को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले में पुलिस ने चुमुक लाल भारती के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चारपारा गांव में चुमुक लाल भारती के द्वारा अपने घर के सामने गली में महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रहा है. फिर मालखरौदा पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चुमुक लाल भारती के पास से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया और उसे गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!