शहीदों के बलिदान को याद करते 3 जिलों के 7 युवाओं ने गाया गीत, लोगों ने खूब पसंद किया

जांजगीर-चाम्पा. जिले के साथ ही छ्ग के 3 जिलों के 7 युवाओं ने शहीदों को नमन करते गीत बनाया है, जिसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. लॉकडाउन के नियमों का पालन करते अलग-अलग जगह से 7 युवाओं ने गीत को गाया है और फिर उसे संगीतबद्ध किया है.
धरती मेरी, मेरा वतन, तू कितनी है प्यारी, तन-मन सब कुछ करूं न्योछावर, तुझ पर ओ मां मेरी… गीत के साथ शहीदों को नमन करते 3 जिलों जांजगीर-चाम्पा, रायपुर, महासमुंद के 7 युवाओं ने गीत को गाया है और संगीत भी खुद ही दिया है. 7 युवाओं में 5 रायपुर के हैं. इस गीत को जांजगीर के आभाष मधुकर, रायपुर के गौरव राय, शिवानी बानी, मिली चन्द्राकर, ऋषिका कंदोई, ख्याति शर्मा और महासमुंद के नन्दन बेरा ने अलग-अलग जगह रहते हुए मिलकर गाया हैं. सभी युवा, संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए हैं.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : स्कूल में प्रधानपाठक द्वारा खुद के कपड़े उतारने और छात्रा से छेड़छाड़ का मामला, आरोपी प्रधानपाठक निलम्बित, कलेक्टर के निर्देश पर DEO ने की कार्रवाई, पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तारी कर भेजा जेल... डिटेल में पढ़िए... 
error: Content is protected !!