Champa Arrest : नशे की सिरप की बिक्री करने वाले 2 आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 62 नग नशीली सिरप जब्त

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने नशे की सिरप की बिक्री करने वाले 2 आरोपी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 62 नग नशीली सिरप को जब्त किया है.



दरअसल, चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टैंड में सोम कुमार सहिस और नरोतम सहीस, नशीली सिरप की बिक्री करने के लिए रखा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी सोम कुमार सहिस और नरोतम सहीस के कब्जे से 62 नग नशे की नशीली सिरप को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

पुलिस ने आरोपी सोम कुमार सहिस और नरोतम सहिस के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 (C) 29 के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!