पोषण का भंडार है किशमिश का पानी, रोजाना पीने से मिलेंगे ये अनगिनत फायदे

नई दिल्ली: किशमिश एक बहुत ही फायदेमंद ड्राई फ्रूट है, जो कई प्रकार की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही ये स्वाद में भी मीठा और स्वादिष्ट होता है। किशमिश के पानी के भी इसी तरह ढेरों फायदे होते हैं। किशमिश का पानी बनाने के लिए दो कप पानी को उबाल कर गैस बंद कर के उसमें एक कप डाल कर लगभग 8 घंटे के लिए छोड़ दें। फिर इस पानी को छान कर इसका सेवन करना चाहिए। ये पानी एक बहुत ही जादुई ड्रिंक जो कि न्यूट्रिशन का खजाना है और इसके ढेरों फायदे हैं। आइए जानते हैं किशमिश का पानी कैसे है न्यूट्रिशन का खजाना-

 



 

 

 

किशमिश के पानी के फायदे-

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

किशमिश एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाता है और स्किन को पोषण देता है। फेरूलिक एसिड, रूटीन, क्वर्सटिन, ट्रांस कैफ्टारिक एसिड जैसे कंपाउंड से भरा किशमिश कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज और अल्जाइमर से बचाता है। इसे खाने से एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा बढ़ती है और ब्रेन फंक्शन में सुधार आता है। किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत है, जिससे ये ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट और रेड ब्लड सेल के निर्माण में सहायक होता है। इस तरह ये आयरन डेफिशिएंसी एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाव करता है। किशमिश का पानी पीने से पेट में एसिड की मात्रा संचालित होती है। अपने एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ये आंतों की कार्यशैली में सुधार लाता है और पेट में मौजूद बैक्टीरिया को भी संचालित करता है। गट बैक्टीरिया को संचालित कर के ये पाचन क्रिया में भी मदद करते है। किशमिश का पानी ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। इससे हेयर फॉलिकल मजबूत होते हैं और हेयरफॉल कम होता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

किशमिश का पानी टॉक्सिन फ्लश करने के लिए भी एक बेहतरीन
है। किशमिश का पानी लिवर डिटॉक्स करने के साथ हड्डियों की ताकत भी बढ़ाता है। किशमिश का पानी नेचुरल तरीके से ब्लड क्लींजर और ब्लड प्यूरीफायर का काम करता है, जिससे मुंहासे दूर होते हैं और स्किन ग्लो करती है। साथ ही ये एजिंग की प्रक्रिया को भी धीमा करता है। किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर एक क्विक एनर्जी बूस्टर का काम करते हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!