जब Anil Kapoor ने पहली बार पर्दे पर बोला था ‘झकास’, 39 साल पहले आई फिल्म से है खास कनेक्शन

नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए काफी जाने जाते हैं। लंबे समय से अपनी शानदार मूवीज के जरिए अनिल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते आ रहे हैं। कई मौके पर आपने एक्टर के मुंह से झकास डायलॉग सुना होगा।



साफतौर कहा जाए तो अनिल कपूर की फिल्मी दुनिया में झकास डायलॉग से काफी पहचान बनी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका ये संवाद कहां से आया है और उन्होंने पहली बार बड़े पर्दे पर झकास कब बोला था। आइए अनिल कपूर के इस डायलॉग (Anil Kapoor Jhakaas Dialogue) के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

इस मूवी से निकला झकास
80 के दशक में अनिल कपूर ने बतौर अभिनेता खुद को हिंदी सिनेमा में स्थापित कर दिया था। कमाल की एक्टिंग के दम पर फैंस अनिल की फिल्मों के देखना पसंद करने लगे। साल 1985 में उनकी लोकप्रिय फिल्म युद्ध को सिनेमाघरों में रिलीज किया था।

इसे भी पढ़े -  Skoda Kushaq Vs Hyundai Creta: इंजन, फीचर्स के मामले में दोनों में से कौन-सी एसयूवी है बेहतर?

राजीव राय के निर्देशन में बनी ये युद्ध एक मल्टीस्टारर फिल्म रही, जिसमें अनिल कपूर के साथ जैकी श्रॉफ, टीना अंबानी, हेमा मालिनी, नूतन, डैनी डेन्जोंगपा और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे कलाकार मौजूद रहे।

यही वो मूवी है, जिसमें अनिल कपूर ने पहली बार झकास डायलॉग बोला था। इस फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है। अनिल ने युद्ध में अविनाश राठौड़ का किरदार अदा किया है। मूवी में शानदार अभिनय के लिए उनकी काफी प्रशंसा भी हुई थी।

क्या था पूरा डायलॉग
अनिल कपूर के द्वारा बोला गया झकास संवाद असल में अधूरा है। फिल्म युद्ध में अनिल ने इसके साथ अन्य शब्दों का भी इस्तेमाल किया था। दरअसल फिल्म में एक सीन दिखाया गया है, जब डैनी जेन्जोंगपा से मिलने के लिए अनिल कपूर जाते हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

उस दौरान डैनी उनके सामने हेमा मालिनी को पेश करते हैं। उनको देखकर अनिल बोलते हैं- मस्का है मस्का, एकदम झकास। इस तरह से अभिनेता के झकास डायलॉग का जन्म हुआ। युद्ध फिल्म को रिलीज हुए 39 साल का वक्त बीत गया है, लेकिन अनिल कपूर का झकास संवाद आज भी लोगों की जुबान पर आसानी से आ जाता है।

दोहरी भूमिका में दिखे अनिल
पिल्म युद्ध अनिल कपूर के लिए बेहद खास रही है। इस मूवी के बाद से अनिल के करियर को नई रफ्तार मिली। खास बात ये रही कि युद्ध में अनिल ने दोहरी भूमिका निभाई थी। डबल रोल में उन्होंने अभिनय का सौ प्रतिशत दिया, जोकि दर्शकों को काफी पसंद आया।

बिग बॉस ओटीटी 3 में बिजी अनिल कपूर
मौजूदा समय में अनिल कपूर का नाम रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस बार सलमान खान की जगह अनिल बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर रहे हैं। ये पहला मौका है जब अनिल का नाम इस शो के साथ जुड़ा है।

इसे भी पढ़े -  Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

error: Content is protected !!