Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में प्लेसमेंट का आयोजन किया गया

श्री ऋषभ शिक्षण समिति, बनाहिल (अकलतरा) द्वारा संचालित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ आई.टी.आई. बनाहिल के संयुक्त तत्वावधान में मेगा कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई शिक्षित युवाओं की भीड़ देखी गई। प्लेसमेंट में राष्ट्रीय स्तर की पांच प्रतिष्ठित कंपनियाॅं, BSA, Adecco India, EDMC Solar, Belrise Industries और Trinity India द्वारा विभिन्न पदों हेतु आवश्यकतानुसार 50 से अधिक उम्मीदवारों का चयन कर तत्काल ज्वाइनिंग लेटर जारी किया गया. इससे छात्र-छात्राओं में अत्यंत उत्साह देखा गया।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

संस्थान के संचालक डॉ.जे.के. जैन ने बताया कि अंचल के छात्रों में इस प्लेसमेंट के जरिए रोजगार प्राप्त होने पर अत्यंत खुशी देखी गई, जाॅब के लिए शिक्षित युवाओं की भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि आगे और बड़े आयोजन किये जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होंगे। संस्था सचिव अंकित जैन ने कहा कि संस्थान की स्थापना का ध्येय ही गुणवत्तापूर्ण, मूल्यपरक एवं रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना है अतः सभी प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं। प्लेसमेंट में नवीन कुमार आदित्य, नमित कुमार सेन, संतोष कुमार ध्रुव, डॉ राकेश सोनी, बृजनंदन पटेल एवं दुआसराम कश्यप सभी का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

error: Content is protected !!