Sakti Arrest : 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले आरोपी भूषण कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भूषण कुमार कुर्रे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखापाली गांव के युवक भूषण कुमार कुर्रे के द्वारा महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रही है. इसके बार मालखरौदा पुलिस ने मौके पर दबिश दी और आरोपी भूषण कुमार कुर्रे के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब को जब्त करके गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...
error: Content is protected !!