देश का आम बजट विकसित व नये भारत के निर्माण की ओर तेजी से कदम बढ़ाने वाला बजट है : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

जांजगीर-चाम्पा. छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल ने देश के संसद में भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने जो आम बजट प्रस्तुत किया है, यह देश के नवनिर्माण में तथा भारत को विकसित भारत बनाने में एक क्रांतिकारी कदम बताया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस बजट में समाज के सभी वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। देश के भूमिपुत्र व अन्नदाता किसानों के खेतांे में सिंचाई का रकबा कैसे बढ़े तथा उत्पादन को बढ़ावा मिले, पानी की धार को खेतों पर मोड़ने के लिये विशेष प्रावधान रखा गया है। इसी तरह बेरोजगार नवजवानों को रोजगार देने की दिशा में उल्लेखनीय प्रावधान रखा है, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के लिये प्रधानमंत्री आवास का निर्माण हो और गरीबों को छत प्राप्त हो इसके लिये इस बजट में विशेष प्रावधान रखा गया है।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

ग्रामीण क्षेत्रों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क से जोड़ने के लिये भी विशेष प्रावधान रखा गया है। यह आम बजट देश की बुनियादी आवश्यकताये जैसे सड़क, बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा तथा गांव गरीब व किसान को समर्पित है। यह आम बजट देश को विकास की नई दिशा देने वाला है तथा विकसित भारत के निर्माण में तेजी से कदम बढ़ाने वाला बजट है जिसे केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने इस बजट की प्रशंसा करते हुये देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति अभार व्यक्त किया है। श्री चंदेल ने इस बजट को सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय बताया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!