JanjgirChampa Big News : नाबालिग बालिका से दैहिक शोषण करने वाले 2 साल से फरार आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने नाबालिग बालिका से दैहिक शोषण करने वाले 2 साल से फरार आरोपी को सिलादेही गांव से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति ले गया है. इस पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया था और जांच में जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

जांच में पता चला कि आरोपी रमेश पटेल के द्वारा पीड़िता की नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर जम्मू-कश्मीर ले जाकर दैहिक शोषण कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में दबिश दी और नाबालिग बालिका को बरामद किया था. फिर घटना के बाद से आरोपी फरार था. इस पर पुलिस ने आरोपी रमेश पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 (क), 376 और पाक्सो एक्ट की धारा 4, 6 भी जोड़ी गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

इधर, पुलिस ने नाबालिग बालिका की दैहिक शोषण करने वाले 2 साल से फरार आरोपी रमेश पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!