JanjgirChampa Big News : नाले में पुल से 2 फीट ऊपर बह रहा पानी, मुख्यमार्ग पर घंटों से आवागमन बाधित

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी-कुकदा गांव के नाले में पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है और लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे हैं. बाढ़ की वजह से शिवरीनारायण-जांजगीर मार्ग पिछले 12 घण्टे से बाधित है. ग्रामीणों ने बताया कि सुबह 4 फीट पानी बह रहा था, लेकिन शाम तक जलस्तर कम हुआ है. पुल के ऊपर पानी बहने के बाद भी लोग पार कर रहे हैं, इससे कभी भी अनहोनी हो सकती है. ऐसे में प्रशासन को गम्भीर होना जरूरत है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : कोसमंदा गांव में सफाई अभियान चलाया गया, सरपंच, पंच, मितानिन, आंगनबाड़ी सहायिका, सफाई कर्मचारी सहित अन्य लोग हुए शामिल

दरअसल, पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जिले की नदी और नाले उफान पर है. रिंगनी-कुकदा के पुल पर 2 फीट पानी बह रहा है, जिसकी वजह से मार्ग बंद हो गया है और आवागमन पिछले 12 घण्टे से बाधित है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : खाद की कालाबाजारी रोकने किसान बने कृषि उप संचालक, किसान समझकर दुकानदार ने 266 रुपये की यूरिया को 850 रुपये बताया, नानकचन्द नन्दकिशोर कृषि केंद्र को सील किया गया, गोदाम में रखी 1446 बोरी खाद को जब्त किया गया, कृषि विभाग की अनोखी कार्रवाई के बाद मचा हड़कम्प...
error: Content is protected !!