JanjgirChampa Big News : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, …युवक ने इस वजह से की थी खुदकुशी, फिर पुलिस की हुई बड़ी कार्रवाई…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने मामले में 8 आरोपी अजय पटेल, कृष्ण पटेल, छोटी उर्फ कृष्ण पटेल, परमेश्वरी पटेल, दाऊलाल पटेल, राजकुमार पटेल, रामकुमार पटेल, बती बाई के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 190, 191(2), 108 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं. आरोपी महिला बती बाई, तुस्मा गांव की और अन्य 7 आरोपी धाराशिव गांव के रहने वाले हैं. सभी आरोपी एक ही परिवार के और रिश्तेदार हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

दरअसल, 11 जुलाई को धाराशिव गांव में मोहल्ले में शादी के दौरान युवक राजकुमार पटेल से 8 लोगों ने उससे 2 बार मारपीट की थी. मारपीट से अपने आप को अपमानित महसूस करने के बाद युवक राजकुमार पटेल गांव के तालाब के पास जहर का सेवन कर लिया था. घटना की जानकारी होने पर उसके परिजन युवक को इलाज के लिए नवागढ़ अस्पताल लेकर गए थे, जहां गंभीर स्थिति होने पर बिलासपुर रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान युवक राजकुमार पटेल की मौत हो गई थी. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी थी.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Suspend : पटवारी को निलंबित किया गया, SDM ने आदेश जारी किया...

जांच के दौरान पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!