CG BIG NEWS : मंत्री ओपी चौधरी की बड़ी कार्रवाई, शासन को चूना लगाने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड…पढ़िए

रायपुर: मंत्री ओपी चौधरी इन दिनों फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं। एक बार से उन्होंने बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद एक साथ 3 डिप्टी रजिस्ट्रार निलम्बित कर दिए गए हैं। इन अधिकारियों पर पंजीयन शुल्क में गाइड लाइन का पालन नहीं करने और ग़लत मूल्यांकन करके शासन को राजस्व का चूना लगाने का आरोप लगा है।

 



प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ उप पंजीयक मंजूषा मिश्रा, वरिष्ठ उप पंजीयक सुशील देहारी, उप पंजीयक शशिकांता पात्रे निलम्बित किए गए है। इसे लेकर विभागीय मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इन अधिकारियों पर आरोप है कि तय गाइडलाइन से कम दर पर रजिस्ट्री की थी। जांच में सरकारी खजाने को नुकसान की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

आपको बता दें कि जिन 3 उप पंजीयकों को निलंबित किया गया हैं उनमें रायपुर की उप पंजीयक मंजूषा मिश्रा, धमतरी के तात्कालीन उप पंजीयक सुशील देहारी, पाटन के तात्कालीन उप पंजीयक शशिकांता पात्रे निलंबित किए गए हैं। वित्त मंत्री OP चौधरी के निर्देश पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। महानिरीक्षक पंजीयन पुष्पेंद्र मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : दिल्ली में मुख्य शिष्टाचार अधिकारी पदस्थ किए गए संयुक्त कलेक्टर जयशंकर उरांव, अन्य 2 अफसरों के भी तबादले, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!