JanjgirChampa Big News : जंगली हाथी को खदेड़ने वन विभाग की नई कवायद, …यहां से पहुंचा ट्रेंड हाथी और इस तरह ‘राजू’ करेगा काम… पढ़िए खास खबर…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के खिसोरा जंगल में दंतैल हाथी मौजूद है, जिसे कोरबा जिले के करतला जंगल में खदेड़ने वन विभाग ने नई प्लानिंग की है और बिलासपुर के अचानकमार से ट्रेंड हाथी ‘राजू’ को लाया गया है, जिसके माध्यम से दंतैल हाथी को कोरबा ज़िले के जंगल में वापस भेजा जाएगा.

 



जंगली हाथी को काबू करने कुमकी दल जुट गया है और ट्रेंड हाथी के साथ महावत भी मौजूद है. जिन क्षेत्रों में हाथी जा रहा है, वहां बिजली बंद कराई जा रही है, वहीं हाथी ने फसल को नुकसान पहुंचाया है. हाथी के क्षेत्र में दस्तक देने के बाद लोगों में दहशत है.

इसे भी पढ़े -  श्रीकृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

3 दिन पहले कोरबा जिले से दंतैल हाथी, छाता जंगल पहुंचा था और करीब 12 घण्टे मौजूद रहने के बाद वापस लौट गया था. इसके बाद कोरबा जिले में 3 महिलाओं को पटककर हत्या की थी. फिर वही हाथी जिले में आ गया है, जिसके बाद क्षेत्र के लोग दहशत में है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!