CG News: एक साथ 9 शिक्षकों पर गिरी गाज, शाला निरीक्षण करने पहुंची कलेक्टर ने दिए वेतन कटौती के निर्देश, जानें क्या है वजह

पेंड्रा. गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में कलेक्टर ने शाला निरीक्षण के दौरान ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटा है। दरअसल, कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी द्वारा बीते दिनों पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ताला बंद पाए जाने पर 9 शिक्षकों का एक दिन का वेतन अवैतनिक किया गया है। बीते 7 अगस्त 2024 को कलेक्टर द्वारा शासकीय हाई स्कूल, पूर्व माध्यमिक, प्राथमिक शाला भाडी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

निरीक्षण के दौरान निर्धारित समय से पूर्व स्कूल में ताला बंद पाये जाने पर सीमा सिह पटेल-प्रभारी प्राचार्य, अन्नपूर्णा त्रिपाठी, कुशल सिंह पैकरा, जितेन्द्र कुमार पैकरा-व्याख्याता तथा पूर्व माध्यमिक शाला के लक्ष्मी सोनी, संध्या चतुर्वेदी, शिक्षक एल.बी. एवं प्राथमिक शाला प्रधानपाठक द्धारिका प्रासाद मेश्राम, सहायक शिक्षक संतोष कैवर्त, गंगा ओट्टी को कार्य में लापरवाही तथा अनुशासनहीनता के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत उक्त शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!