Sakti Big News : SP अंकिता शर्मा ने आरक्षक को किया बर्खास्त, गांजा तस्करों की मदद करने का आरोप, रायगढ़ पुलिस ने किया था गिरफ्तार

सक्ती. एसपी अंकिता शर्मा ने आरक्षक किशोर साहू को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. आरक्षक किशोर साहू पर गांजा तस्करों की मदद करने का आरोप है. मामले में रायगढ़ पुलिस ने आरक्षक को गिरफ्तार किया था और जेल भेजा था.

 



इसके बाद एसपी अंकिता शर्मा ने आरक्षक को निलंबित किया था. साथ ही, सक्ती एसडीओपी को मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था. सक्ती एसडीओपी मनीष कंवर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपा. जांच रिपोर्ट में आरक्षक पर लगे आरोप सही पाए गए. इसके बाद एसपी ने यह कार्यवाही की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!