Korba : SOP का पालन नहीं करने पर प्रदूषण नियंत्रण मण्डल सख्त, 1 वर्ष में विभिन्न उद्योगों से करोड़ों का जुर्माना, कोयला खदानों पर इतना जुर्माना लगा…

कोरबा. कोरबा में प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने 1 साल में कोयला खदानों पर SOP का पालन नहीं करने पर 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया है. इसी तरह नियमों का पालन नहीं करने वाले थर्मल पावर प्लांट, राखड़ परिवहन करने वालों पर 40 लाख से अधिक की कार्रवाई की गई है.

 



दरअसल, विभिन्न औद्योगिक संस्थानों द्वारा प्रदूषण फैलाने पर SOP के नियम को पालन नहीं करने पर, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने कार्रवाई की है. विभाग के अधिकारी ने बताया है कि कोयला खदानों में नियम पालन नहीं करने पर 1 वर्ष में 1 करोड़ से अधिक का जुर्माना लगाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इसी तरह थर्मल पावर प्लांट द्वारा राखड़ परिवहन में लापरवाही बरतने पर 1 वर्ष में 40 लाख से अधिक की कार्रवाई की गई है. प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने नियम का पालन नहीं करने वालों पर करोड़ों का जुर्माना वसूला है और SOP का पालन करने की हिदायत भी दी है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!