CG Collector-SP Conference : सीएम साय इस दिन लेंगे अधिकारियों की क्लास, अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट देंगे कलेक्टर और एसपी

रायपुर. राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रदेश के सभी एसपी और कलेक्टरों की क्लास लगने वाली है। सीएम साय 12 और 13 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेंगे। न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होने वाले इस कांफ्रेंस में सीएम साय कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस कांफ्रेस के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

 



मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की क्लास होगी। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

एसपी बताएंगे गैंग के खिलाफ कितनी कार्रवाई की
सीएम साय पुलिस अधीक्षकों की बैठक में मुख्य रुप से अपराधों की रोकथाम पर फोकस करेंगे। इस दौरान संगठित अपराध यानी गैंग्स के खिलाफ कितनी कार्रवाई की गई है। इसी तरह महिलाओं व बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध तथा उसकी रोकथाम की जानकारी लेंगे तथा नशीले पदार्थों के रुट मैप, ड्रग्स डिस्पोजल, इसका नेटवर्क तथा नारकोटिक्स प्रकरणों आदि की रिपार्ट पेश करने कहा गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!